Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, पहाड़ों के लिए यात्रा करने वाले ध्यान जरूर दें

traffic divert
Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Traffic Divert:

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी शहर में 07 और 08 दिसंबर 2024 को यातायात डायवर्जन प्लान
प्रभावी समय: सुबह 09:00 बजे से रात 21:00 बजे तक

1. बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन

  • इन सभी वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट कर गोला बाईपास से होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।

2. रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन

  • इन वाहनों को शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी बाईपास तिराहा और गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
  • शेष वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर आएंगे।

3. कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन

  • इन वाहनों को ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट कर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।

4. कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन

  • इन सभी वाहनों को मुखानी चौक/जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट कर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।

5. शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन

  • इन वाहनों को सिंधी चौक से गांधी इंटर कॉलेज, होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से रामपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।

6. पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन

  • इन सभी वाहनों को नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स/हाईडिल तिराहा से डायवर्ट कर पनचक्की से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

7. भारी वाहनों की अनुमति

  • 07 और 08 दिसंबर 2024 को, यदि यातायात में अधिक दबाव हो, तो भारी वाहनों का प्रवेश दिन में 12:00 बजे से रात 21:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का आवागमन दिन में 16:00 बजे से रात 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता से अपील

  • समस्त पर्यटकों, आम जनमानस, और वाहन चालकों से निवेदन है कि वे हल्द्वानी शहर के यातायात और डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top