Nainital-Haldwani News

नैनीताल जाने वाले पर्यटक ध्यान दें, होटल की बुकिंग होने पर ही मिलेगी एंट्री

Ad

Nainital route diversion plan:- उत्तराखंड राज्य अपने हिल स्टेशनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही राज्य में टूरिस्ट सीजन की भी शुरुआत होने लगती है। ऐसे में हजारों की संख्या में पर्यटक पहाड़ी इलाकों की तरफ आने लगते है। प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल में भी इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिलती है। पर्यटकों की आवाजाही के कारण क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ जाती है। ट्रैफिक की इस ही समस्या को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को लेकर रूट प्लान जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

टूरिस्ट सीजन के चलते पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस संबंध में एसपी यातायात हरबंश सिंह ने थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की व जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट सीजन में ट्रैफिक के दबाव से बचने के लिए तीन चरणों में यातायात व्यवस्थाओं को लागू किया जाएगा। इन चरणों में डाइवर्जन, पार्किंग व शटल सेवा का प्रयोग किया जाएगा।

तीन चरणों में लागू होंगे नियम

यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीन चरणों में नियम लागू किए जाएंगे। पहले चरण में गाड़ियों को विभिन्न रूट से डायरेक्ट नैनीताल भेजा जाएगा। टूरिस्ट सीजन के चलते यदि नैनीताल पर दबाव बढ़ता है तो दूसरे चरण में गाड़ियों को रूसी बाईपास, कालाढूंगी व रूसी बाईपास हल्द्वानी में रोका जाएगा। यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल पहुंचाया जाएगा। इसके बावजूद भी यही रूसी बाईपास व नैनीताल में दबाव बढ़ने की स्थिति पैदा होती है, तो फिर गाड़ियों को हल्द्वानी व कालाढूंगी रोक दिया जाएगा। यहां से पर्यटक फिर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल पहुंच सकते हैं। नैनीताल में केवल उन ही गाड़ियों की आवाजाही को मंजूर किया जाएगा, जिनके पास होटल की बुकिंग होगी या फिर जो नैनीताल के स्थानीय निवासी होंगे।

बताते चलें कि पर्यटन सीजन में ट्रैफिक की आवाजाही बढ़ने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिस वजह से कई पर्यटकों की बसें व ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में तीन चरणों में निर्धारित किया गया इस रूट प्लान के कारण जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और यह प्लान आगे आने वाले समय के लिए एक मिसाल भी बन सकता है।

डाइवर्जन प्वाइंट पर लगेंगे फ्लेक्सी बोर्ड

एसपी यातायात हरबंश सिंह ने बताया कि पर्यटन सीजन को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में डाइवर्जन के लिए फ्लेक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे। यह फ्लेक्सी बोर्ड तीन जगह पर लगेंगे। पहले बोर्ड डाइवर्जन पॉइंट से 500 मीटर पहले, दूसरा बोर्ड 200 मीटर पहले वह तीसरा बोर्ड ठीक डाइवर्जन पॉइंट पर लगाया जाएगा।

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

वीकेंड में टूरिस्ट का दबाव बढ़ने के कारण विभिन्न रुट पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। शनिवार और रविवार को यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 9:00 से रात 10:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

डीएम वंदना ने भवाली में किया निरीक्षण

पीपर्यटन सीजन के लिए पार्किंग सुविधा को दुरुस्त करने हेतु डीएम वंदना ने भवानी में निरीक्षण किया। उन्होंने सेनेटोरियम– नैनी बैंड बाईपास सुधारीकरण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए। इस बाईपास का उपयोग पार्किंग व हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही डीएम ने एसडीएम प्रमोद कुमार और सीओ भवाली व नैनीताल को अतिक्रमण हटवाने के लिए सूचित किया, अन्यथा कार्यवाही की चेतावनी भी दी। वहीं भीमताल में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले भीमताल कमलतल और नौकुचियाताल की सुंदरीकरण को लेकर भी निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top