Nainital-Haldwani News

कुमाऊंवासियों के अच्छी खबर, लालकुआं से बेंगलुरु के लिए ट्रेन शुरू

Ad

Lalkuan Train: Updates: रेलवे प्रशासन ने पर्यटकों और यात्री सुविधा को बढ़ावा देने के लिए लालकुआं से बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 05074/05073 लालकुआं जंक्शन से क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्ण (बंगलूरू) लालकुआं विशेष गाड़ी का संचलन 11 जनवरी से किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अगले आदेश तक यह विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से और 14 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्ण (बेंगलुरु) से निम्नवत चलेगी।लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्ण बंगलुरू विशेष गाड़ी (05074) 11 जनवरी से प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से शाम 17:55 बजे चलकर किच्छा, बरेली जं. कासगंज, मथुरा कैंट होते हुए अगले दिन ग्वालियर, रानी कमलापति, नागपुर जं. पेद्दपल्ली, खम्मम होते हुए तीसरे दिन विजयवाड़ा जं. गूडूर जं., कुप्पम होते हुए शाम 15:25 बजे क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्ण (बंगलूरू) पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 10, शयनयान श्रेणी के 4, जनरेटर सह लगेज यान का 1 और एलएसएलआरडी का 1 कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top