Uttarakhand News

गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही पड़ी महंगी, सीएम ने हल्द्वानी और ऋषिकेश में EE को निलंबित किया

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही करने वाले दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लोनिवि के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी कर दिये हैं। विजय कुमार, अधिशासी अभियंता (ईई)राजमार्ग खंड हल्द्वानी को भवाली क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को सही न रख पाने के मामले में निलंबित किया गया। ईई अस्थाई खंड ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार को जोगीवाला लाडपुर रायपुर रोड सहस्रधारा क्रासिंग से होते हुए खैरी मानसिंह के पास सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी अपनी पिछली बैठक में ही स्पष्ट संकेत दे चुके थे कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं। की जाएगी लिहाज़ा ताज़ा मामलों को देख अब सभी इंजीनियर अपने क्षेत्र में सड़कों के पुनः निरीक्षण में जुट गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top