Uttarakhand News

हल्द्वानी: ज्योलीकोट से भीमताल तिराहे तक सड़के होंगी चकाचक, 110 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत

Ad

Uttarakhand: Haldwani News: मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के तहत, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड) हल्द्वानी ने ज्योलीकोट से भीमताल तिराहे तक (किलोमीटर 106 से 92) पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल ने पहले ही अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड) को निर्देशित किया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज से पैच वर्क का कार्य आरंभ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस कार्य की गुणवत्ता और निरीक्षण के लिए नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, ऐ.पी. बाजपेयी, और सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य को तेजी से पूरा करने और इस सप्ताह के अंत तक समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

चूंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद नैनीताल और कुमाऊं के लिए प्रमुख मार्ग है, नरीमन चौराहे से भीमताल मोड़ तक सड़क की सतह को सुधारने के लिए रिलेइंग का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना के लिए शासन द्वारा 110 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। नगर मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अभियंता को इस रिलेइंग कार्य को भी तत्काल शुरू करने और सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top