Uttarakhand News

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर नया अपडेट, सफलता की ओर बढ़ रहे हैं कदम

Ad

देहरादून: उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज 4 बजे अस्थाई मीडिया सेंटर में प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू कर दी गई है जिससे 6 मीटर ड्रिलिंग में और सफलता मिली है।अब तक कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हम सब के लिए और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान NHIDCL के एम.डी. महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला तथा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी तथा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top