Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता निवासी कनिष्क जोशी को बधाई, राष्ट्रीय खेलों में जीता पदक

Ad

हल्द्वानी: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने एक बार फिर से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राज्य के आठ जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार के खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से कई पदक जीते हैं, जिनमें से एक खास उपलब्धि हाल ही में हल्द्वानी से सामने आई।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं के बिंदुखत्ता निवासी 14 वर्षीय कनिष्क जोशी ने मॉडर्न पेंटाथलॉन के बाईथल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इस इवेंट में 1600 मीटर दौड़, 200 मीटर स्विमिंग और फिर 1600 मीटर दौड़ शामिल थी। कनिष्क की कड़ी मेहनत और कोच की मार्गदर्शन के साथ यह सफलता संभव हुई। उनके पिता अनिल जोशी ने बताया कि कनिष्क का सपना ओलंपिक में भाग लेने का है। कनिष्क की इस शानदार उपलब्धि पर उनके घर में बधाइयों का सिलसिला जारी है, और पूरे इलाके में उनके इस कड़े परिश्रम और सफलता पर गर्व महसूस किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top