Uttarakhand News

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान: हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ad

Uttarakhand News: Weather: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जनपदों के लिए 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की सेल की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला बढ़ सकता है, जिससे मौसम में और सर्दी का असर देखने को मिल सकता है। बुधवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां बनी रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top