Dehradun News

वैभव बिजल्वाण का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयन, उत्तराखंड के एकमात्र छात्र बने

Ad

देहरादून: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में पढ़ने का सपना लाखों बच्चे देखते हैं, और इसके लिए तैयारी भी करते हैं। लेकिन वहां केवल कुछ ही पहुंच पाते हैं। उत्तराखंड के वैभव बिजल्वाण को ये मौका मिला है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के प्रवेश परीक्षा में देशभर छात्रों में उत्तराखंड से एक मात्र वैभव का ही चयन हुआ है। वैभव बिजल्वाण ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ( Uttarakhand Vaibhav Bijlvaan Success Story)

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, वैभव के पिता जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण उत्तरकाशी में स्थित एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की सी कंपनी के प्रभारी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। जबकि मां निर्मल साइबर सेल, एसएसपी कार्यालय, देहरादून में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वैभव एक फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। वैभव ने देहरादून के सैंट पैट्रिक अकेडमी, क्लेमेंटाउन, देहरादून में 7वीं कक्षा में पढ़ाई करते हुए फुटबॉल की प्रैक्टिस भी की। पिता ने वैभव की रूचि को पहचान लिया था लेकिन उन्होंने खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही थी। 12 साल के वैभव को फुटबॉल से बचपन से पसंद है और वो पुर्तगाल की किसी प्रसिद्ध फुटबॉल अकादमी में दाखिला लेकर पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहते हैं। ( Vaibhav Bijlvaan selected in RIMC)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top