Sports News

क्रिकेटरों से ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड में भी रहा एक्टिव

Ad

Uttarakhand Cricket: Uttar Pradesh Police: Cricketers: Fraud: युवा क्रिकेटर्स को घरेलू क्रिकेट खिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी विकास डागर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास डागर फरार चल रहा था। विकास डागर पर अंडर-19 और रणजी क्रिकेट खिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

विकास डागर टीला मोड़ इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने तीन मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा दो मुकदमे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में दर्ज किए गए थे। कुछ वक्त उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एकेडमी संचालक संजय गुसांई ने प्रेसवर्ता के दौरान भी डागर का नाम लिया था। डागर उत्तराखंड क्रिकेट में भी काफी एक्टिव रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी विकास ने पुलिस को बताया कि उसने क्रिकेट स्टेडियम किराए पर ले रखा है। क्रिकेट खेलने के कई लोग पहुंचते हैं। कई युवा खिलाड़ी भी होते हैं, जो क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं। विकास डागर अपने झांसे में युवाओं को लेता था। विकास युवाओं को नॉर्थ ईस्ट और उत्तराखंड से खिलाने का झांसा देता था। उस पर युवाओं से करीब 18 लाख रुपए लेने और उन्हें धमकी देने के आरोप लगे। विकास खुद को पत्रकार बताता था और सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़े लोगों के साथ फोटो साझा करता था। ये देखकर युवाओं को लगता था कि उसकी काफी पहुंच है। खिलाड़ियों द्वारा केस दर्ज होने के बाद से पुलिस डागर की तलाश कर रही थी और अब वो पकड़ में आ गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top