Tehri News

सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट बनने के बाद वायुसेना में ऑफिसर, टिहरी के विनय डंगवाल ने किया नाम रौशन

Ad

Vinay Dangwal: Uttarakhand: Indian Airforce: भारतीय सेना का नाम आते ही उत्तराखंड की बात होने लगती है। उत्तराखंड और भारतीय सेना का नाता काफी पुराना है। यही कारण है कि उत्तराखंड के हजारों युवा भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। ये ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ के बेटे और बेटियां देश सेवा में जाकर राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जिले के विनय डंगवाल भी भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गए हैं। विनय बचपन से भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे। उनके पिता संजय डंगवाल भी भारतीय सेना का हिस्सा रहें थे और पिता को देखकर विनय के अंदर सेना में जाने की ललक पैदा हुई। जबकि मां का नाम राजेश्वरी डंगवाल है। विनय डंगवाल के भाई बिपिन डंगवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

शिक्षा की बात करें तो विनय ने केंद्रीय विद्यालय देहरादून से 2016 में हाईस्कूल और 2018 में इंटर उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने देहरादून से बीएससी और एमसीए की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले साल 2019 में विनय डंगवाल सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट भी चुने गए थे तो वहीं 2015 में उन्हें स्काउट गाइड के लिए राष्ट्रपति सम्मान भी मिला था। विनय की कामयाबी पर पूरा परिवार खुश है और पासिंग आउट परेड के दौरान उनके साथ रहा। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से विनय और उनके परिवार को इस कामयाबी के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top