Uttarakhand News

उत्तराखंड: इस मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आना मना है, मंदिर प्रशासन ने लगाई रोक

Ad

देहरादून: मंदिरों में कैसे कपड़े पहनकर जाए, इस विषय में हर वक्त बहस छिड़ी रहती है। कई बार मंदिरों में ही विवाद हो जाता है। ऐसे में हरिद्वार के दक्ष प्रजापति मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। महिला हो या फिर पुरुष, अगर किसी ने छोटे कपड़े पहने हैं तो मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार के दक्ष प्रजापति मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि मंदिर में 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहनकर आने पर ही एंट्री मिलेगी। इस विषय में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि माताएं, बहनें और कन्याएं मंदिर आती हैं, उनका पहनावा ठीक होना चाहिए।

मंदिर में छोटे कपड़े पहने लोगों को देखकर अन्य लोग असहज महसूस करते हैं। मंदिर में हर कोई शांति के लिए पहुंचता है। छोटे कपड़ो से समाज में अच्छा संदेश नहीं जाता। मंदिर में एक बोर्ड भी लगाया गया है। जिसमें लिखा है कि छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट और कटी-फटी जींस पहनकर आने वाले मंदिर के बाहर से ही दर्शन करें। सभी श्रद्धालुओं से मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर में आने की अपील की गई है। श्रीमहंत ने कहा कि वो पहले भी उन्होंने मान मर्यादा बनाए रखने के लिए कई बार शरीर ढके कपड़े पहनकर मंदिर आने की अपील की है। अब कांवड़ मेले को देखते हुए फिर से अपील जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में 80 फीसदी शरीर ढके होने पर ही एंट्री मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top