Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश बनी सिरदर्द, विभाग की भविष्यवाणी 16 जुलाई तक चलेगा सिलसिला !

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच 7 जिलो में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर 16 जुलाई तक देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के कुछ जिलो में बारिश के कारण हालात काफी खराब हैं। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वहीं कुछ स्थानों में अकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिन बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 13 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। बारिश का सिलसिला 16 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 17 और 18 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

विभाग की मानें तो मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। विभाग ने नदी तटों से दूर रहने,बारिश के दौरान यात्रा न करने, भूस्खलन चट्टान खिसकने, निचले इलाकों में जलभराव के लिए लोगों को सतर्क किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल,चंपावत, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top