Nainital-Haldwani News

भवाली से कैंची धाम के लिए निजी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी

Ad

Kainchi dham news: Shuttle service from haldwani: उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध कैंचीधाम नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोग भी नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ये बाबा की शक्ति ही है कि बहुत दूर-दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहै हैं। बाबा का आशीर्वाद के लिए विदेश से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां कैंचीधाम पहुंच रही हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त यहां आते तो हैं लेकिन उन्हें जाम का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। एसपी यातायात हरबंश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बहुउ्ददेश्यीय भवन में यातायात व्यव्स्था को लेकर बैठक की। ( Weekend traffic plan for kainchi dham )

ADVERTISEMENTS Ad

शटल सेवा से कैंचीधाम जा सकेंगे

बैठक में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए यातायात व्यव्स्था बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालु और पर्यटक अपने निजी दोपहिया और चारपहिया वाहन से भवाली या खैरना की तरफ से कैंची धाम की ओर नहीं जा सकेंगे। बैठक में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल सेवा चलाने पर सहमति बनी है। इसमें हल्द्वानी केमू स्टेशन से कैंचीधाम तक बस, नैनी बैंड प्रथम से कैंचीधाम तक टैक्सी और बस से, सैनिटोरियम से कैंचीधाम तक टैक्सी और बस, नगर पालिका ग्राउंड भवाली से कैंचीधाम तक टैक्सी और खैरना से कैंचीधाम तक टैक्सी और बस चलाने पर सहमति बनी है। ( Shuttle service for kainchi dham )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top