Uttarakhand News

उत्तराखंड के नए DGP कौन हैं… आईपीएस अभिनव कुमार के करियर पर डाले नजर

Ad

Uttarakhand DGP: IPS Abhinav Kumar: आईपीएस अभिनव कुमार ने उत्तराखंड के नए डीजीपी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। आईपीएस अशोक कुमार के रिटायर होने के बाद अभिनव कुमार ने कार्यभाल संभाला। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार की छवि एक तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीजीपी का पद संभालन से पहले आईपीएस अभिनव कुमार अनुभव से भरे हुए हैं। वो हरिद्वार और देहरादून पुलिस कप्तान रहे हैं। कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी। जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में भी सेवा दी है। साल 2019 में जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी। उत्तराखंड आने के बाद वे सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव भी रहे।

आईपीएस अभिनव कुमनार का नाम इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहा था। इस पद के लिए सात नामों की चर्चा चल रही थी। 30 नवंबर से पहले नए डीजीपी का नाम फाइनल कर दिया जाना था। अभिनव कुमार उत्तराखंड के पहले कार्यवाहक डीजीपी भी हैं। वहीं अभिनव कुमार खुफिया विभाग के चीफ भी बने रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top