Uttarakhand News

देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दंपत्ति समेत बेटे की मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के देवप्रयाग में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हो गया है। शुक्रवार रात लछमोली-हिसरियाखाल मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दस बजे शादी से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक युवा दंपति और उनके पुत्र की मौत हो गई।  खबर के मुताबिक त्यूणा गांव निवासी रमेश लाल (28 वर्ष), अपनी पत्नी और पुत्र के साथ चौरास से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।तभी बगड्वालधार के पास उनकी कार  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार रमेश लाल चला रहे थे। कार में रमेश समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में रमेश लाल, उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना- दूसरी स्लाइड में पढ़ें:

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top