Uttarakhand News

उत्तराखंडः महिला ने बीच बाजार खुद को लगाई आग,हुई दर्दनाक मौत 

Ad

उत्तराखंडः महिला ने बीच बाजार खुद को लगाई आग,हुई दर्दनाक मौत 

देहरादूनः राजधानी दून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच बाजार खुद को आग लगाने वाली महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को सेवला कला निवासी पूनम नाम की महिला ने त्यागी रोड पर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला 80 फीसदी तक जल चुकी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। चौकी प्रभारी लक्खीबाग पंकज तिवारी का कहना है कि महिला की पहचान पूनम पत्नी सोनू धीमान के रूप में हुई है। वह सेवला कलां में किराए के मकान में रहते हैं। सोनू धीमान चकराता रोड पर एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। वहीं अस्पताल पहुंचने पर सोनू ने बताया कि मंगलवार सुबह उनका झगड़ा हो गया था। पूनम तलाक लेने के लिए कचहरी जाने की बात बोलकर बच्ची के साथ घर से निकल गई थी।

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच लगभग छह महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांट में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top