Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, नैनीताल समेत कुल 8 जिलों में बारिश होने के आसार

Ad

Weather Alert: Uttarakhand: उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, खासतौर पर पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन पहाड़ी जिलों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक, दो और तीन मई को प्रदेशभर में बारिश होने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top