Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर खराब हुआ मौसम, 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में 27 सितंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 सितंबर तक येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज 24 सितंबर रविवार को प्रदेश भर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के 09 जनपदों देहरादून, पिथौरागढ़,नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दूर की संभावना है, जिसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के शेष जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से माध्यम बारिश के आसार रहेंगे। नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य या उससे कम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top