Uttarakhand News

भाजपा टीम में दरार, हल्द्वानी में दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में भिड़े दो बड़े नेता

Ad

हल्द्वानी: दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में राज्य के तमाम नेता हल्द्वानी पहुंचे थे। इसी बीच कार्यक्रम पर भाजपा नेताओं की बीच हुई बहस सुर्खियां बन गई। दीन दयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

इस विवाद के पीछे भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी बताया जा रहा है। दोनों ही नेता उत्तराखण्ड भाजपा टीम के अहम सदस्य हैं और टीम को लीड करते हैं। वहीं मामले को खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शांत कराया। इस विवाद के बीच भाजपा की किरकरी होना तय है। अनुशासन की बात करने वाली भाजपा अपनी टीम में अनुशासन रखने में कामयाब नहीं हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में हाईकमान क्या एक्शन लेता हैं?

यह पहला मौका नहीं है कि भाजपा नेताओं के बीच पहली बार नोकझोक देखने को मिली है। कुछ दिन पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थी। अभी वसुंधरा राजे लोगों को संबोधित कर ही रही थी स्टेज पर शोर-शराबा शुरू हो गया। पता चला कि बीजेपी के दो बड़े नेता रोहिताश शर्मा और देवी सिंह शेखावत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों नेताओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की के हालात बन गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top