Uttarakhand News

उत्तराखंड की महिला प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, युवक गिरफ्तार

पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर आशिक ने Viral कर दी महिला प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें
Ad

देहरादून: सोशल मीडिया से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। उत्तराखंड की एक महिला प्रोफेसर ने लखनऊ निवासी व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फेक आइडी बनाकर महिला ती अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी। खैर पुलिस ने आशिक बने आरोपित जितेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर किसी से दोस्ती करना असल जिंदगी में किसी से दोस्ती करने से काफी अलग है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने से आप एक दूसरे को उतना अच्छे से पहचान नहीं सकते। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मूल रूप से उत्तराखंड की प्रोफेसर मौजूदा समय में इज्जतनगर में रहती हैं।

प्रोफेसर ने इज्जतनगर थाने में 16 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दो साल पहले प्रोफेसर की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लखनऊ निवासी जितेंद्र जोशी से हुई थी। धीरे धीरे बातचीत हुई और फिर मिलना शुरू हो गया। ये रिश्ता हल्के हल्के प्यार के रिश्ते में बदलने लगा। इसी बीच एक दिन दोनों के बीच में कहासुनी हो गई।

जिसके बाद पीड़िता ने जितेंद्र जोशी से बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इस पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं बल्कि प्रोफेसर की फेक आइडी बनाकर इंटरनेट मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो भी पोस्ट कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

आरोपित यहां भी नहीं रुका, उसने प्रोफेसर के माता-पिता को भी अश्लील फोटो भेज दिए। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इज्तनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आरोपित जितेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top