Haridwar News

उत्तराखंड: खेत में सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी, फिर शुरू हो गई फायरिंग

Ad

UTTARAKHAND NEWS: खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ गोलियां चलने लगी। इस विवाद में तीन लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची।

ADVERTISEMENTS Ad


जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी कवादपुर गांव में दो किसानों के दो पक्ष खेत मे पानी देने को लेकर आपस मे भिड़ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमे तीन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगो की हालत को गम्भीर थी। इसे देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर हरिद्वार पुलिस कप्तान अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी जुटाई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया दो पक्षो में पहले कहासुनी हुई उसके बाद एक पक्ष की ओर फायरिंग की गई जिसमें तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरे घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि जो दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top