Uttarakhand News

उत्तराखंड में करीब दोगुने लोगों ने कोरोना वायरस को हराया, बुलेटिन देखें

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को उत्तराखंड में 3998 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 138010 हो गए हैं जिसमें से 106271 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 1744 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। बुधवार को ये आंकड़ा 894 था। इसके अलावा गुरुवार को को 19 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1972 हो गया है। राज्य में 26980 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 77 प्रतिशत हो गया है। गुरुवार के मामले बुधवार से कम हैं जो राहत देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 100 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं रात 7 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है।अल्मोड़ा में 112, बागेश्वर में 34 , चमोली में 29, चंपावत में 72, देहरादून में 1564,हरिद्वार में 666, नैनीताल में 434, पौड़ी में 229 , पिथौरागढ़ में 38 , रुद्रप्रयाग में 74, टिहरी में 139, ऊधमसिंह नगर में 523 और उत्तरकाशी में 84मामले सामने आए हैं। राज्य के 119 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top