Uttarakhand News

धनोल्टी से पूर्व विधायक कौल दास की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Ad

देहरादून: राज्य में कांग्रेस टीम को झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धनोल्टी से पूर्व विधायक कौल दास का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। दास ने अपने आवास थत्यूड़ में आखिरी सांस ली। बता दें कि वह राज्य में प्रथम आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर धनोल्टी सीट पर विधायक बने थे। उनके निधन से उनके परिवार सहित कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने दास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में दास के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि दास कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे। 

क्षेत्रीय विधायक रहते हुए उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा अपनी सादगी के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे। पूर्व विधायक दास के निधन पर कांग्रेस भवन में एक शोक सभा भी हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, डाॅ. आर.पी. रतूड़ी, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महेश, धर्म सिंह पंवार, सुधीर सुनेहरा, मोहन काला, राजेश चमोली, अजय नेगी, दीप बोहरा, सुनित राठौर आदि ने संवेदना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top