Uttarakhand News

बेटी ने सेना में अफसर बन बढ़ाया राज्य का मान, सांसद पिता बोले, पूरी हुई मेरी इच्छा…

Ad

हल्द्वानी: देश सेवा की भावना दिल में बसती है। यह मौका खुशनसीबों को ही मिलता है। उत्तराखण्ड राज्य अपनी एक बेटी की कामयाबी से गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा वक्त में हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयशी निशंक विदेश में नौकरी छोड़ सेना में अफसर बन गई है। इस खास मौके पर लखनऊ में आयोजित पासिंग आउट परेड में खुद डॉ. निशंक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

दून के स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद श्रेयशी निशंक ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट से MBBS की पढ़ाई की। वह बचपन से सेना में अफसर बनने का सपना देखती थी और उन्होंने देश की सेवा करने का ही फैसला किया। इसके लिए उन्होंने सेना की मेडिकल कोर ज्वाइन की। शनिवार को लखनऊ में हुई पासिंग आउट परेड से पासआउट होकर श्रेयशी निशंक सेना में कर्नल बनी।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

श्रेयशी की बड़ी बहन अरुषि निशंक ने बताया कि उत्तराखंड में पहले से ही युवाओं में सेना के प्रति उत्साह पूरे देश से परिचित है। हर घर फौजी की कहावत को उनकी छोटी बहन श्रेयशी ने सच साबित किया है। पूरे परिवार को श्रेयशी पर गर्व है।  बेटी के सेना ज्वाइन करने पर डॉ. निशंक का कहा कि बेटी देश की सेवा करेगी उससे बड़ी बात क्या हो सकती है। मुझे गर्व हो रहा है कि हमारे परिवार से मेरी बेटी पहली सैन्य अफसर बनी है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि परिवार से कोई सेना में होना चाहिए। मेरी बेटी ने यह इच्छा पूरी कर दी है।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top