Uttarakhand News

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। टीम ने रणजी में लगातार 5 मैच जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जो कारनामा रणजी इतिहास में किसी ने नहीं बनाया था वो टीम उत्तराखण्ड ने बनाया। उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी मजबूती है उनकी गेंदबाजी। इस गेंदबाजी क्रम के सेनापति दीपक धपोला की आग उगलती गेंद मैच दर मैच घातक हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

धपोला रणजी सीजन-2018/2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।  नागालैंड के खिलाफ एक बार फिर उन्होंने 5 विकेट लिए। दीपक ने 5 मैचों की 9 पारियों में कुल 42 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। 9 पारियों में उन्होंने 5 बार पांच विकेट अपने नाम किए हैं।

दीपक की गेंदबाजी ने पूरे भारतीय क्रिकेट जगत को अपनी ओर खींचा है। वहीं अपने राज्य के लिए खेलने को दीपक गर्व की बात मानते हैं। गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी टीम उत्तराखण्ड के खिलाड़ी टॉप खिलाड़ियों की सूची में नाम बना रहे हैं। कप्तान रजत भाटिया रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज है। उन्होंने पांच पारियों में कुछ 584 रन बनाए हैं।

देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में उत्तराखण्ड ने शानदार शुरूआत की। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम उत्तराखण्ड ने नागालैंड को मात्र 207 रनों पर पवेलियन भेज दिया। दीपक धपोला ने 5 , सन्नी सिंह ने 3, मलोलन रंगाजन और डीके शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जवाब में बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और विरोधी टीम पर बढ़त बना ली।

पहली बार रणजी सीजन में भाग ले रही टीम उत्तराखण्ड के खेल ने राज्य के क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। विजय हजारे में हार के साथ क्रिकेट करियर शुरू करने वाली टीम ने क्रिकेट जगत को दिखाया कि हार से सीखना जरूरी है। विजय हजारे से लेकर रणजी में टीम उत्तराखण्ड का विजय रथ जारी है। वहीं रणजी में टीम के प्रदर्शन ने फैंस को उम्मीद दी है कि वो नॉक आउट में जगह बनाने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top