Uttarakhand News

पुलिस का बड़ा खुलासा, गंदे काम के लिए मसूरी ले जाई जा रही थी 6 लड़कियां

Ad

नई दिल्ली:  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ है। राजपुरा थाना पुलिस द्वारा देहरादून से मसूरी जाने वाले डायवर्सन पर चेकिंग के दौरान सेक्स रैकेट में लिप्त चार युवक और 6 युक्तियों को दबोचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पकड़े गए गए युवकों की पहचान राहुल सिंह चौहान ( 23 साल) पुत्र बिसेंद्र सिंह चौहान निवासी सोनिया बिहार नई दिल्ली, आलोक सिंह (22 साल) पुत्र राजवीर सिंह निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश , मोनू गुसाई ( 26 साल) पुत्र नंन कुमाली निवासी  उत्तर प्रदेश और रोबिन( 36 साल) पुत्र धन बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने 6 युवतियों को भी पकड़ा है। यह युवतियां 3 नेपाल , 2 दिल्ली और 1 देहरादून की रहनी वाली है।

हल्द्वानी लाइव को YOUTUBE पर जरूर subscribe करें

पुलिस ने इनके पास से दो गाड़िया और आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद किए हैं। पकड़े गए पुरुष आरोपी लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए मसूरी ले जा रहे थे। वहीं ये भी सामने आया है कि युवतियां भी देह व्यापार में लिप्त होकर पैसा कमाना चाहती थी।

बता दें कि उत्तराखण्ड के पर्यटक स्थलों के पास पिछले कुछ वक्त से पुलिस ने कई सेक्स रैकेट पकड़े हैं। देह व्यापार से लिप्ट लोगों की कोशिश रहती है कि इस तरह से वो पर्यटन स्थल पर ज्यादा कमाई कर सकते हैं। हल्द्वानी , रुद्रपुर और देहरादून में सेक्स रैकेट कई बार पकड़े जाते हैं। जैसे की हल्द्वानी और रुद्रपुर नैनीताल से सटा है वहीं देहरादून मसूरूी जाने का मुख्य केंद्र है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top