Uttarakhand News

CM तीरथ सिंह रावत का एक और बड़ा फैसला,मेहरबान सिंह बिष्ट को DG सूचना के पद से हटाया

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट से अपर सचिव सूचना तथा महानिदेशक सूचना का पदभार वापस ले लिया गया है। उनकी जगह आईएएस रणवीर सिंह चौहान को सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी परिवहन अपर सचिव भाषा सचिव हिंदी अकादमी निदेशक भाषा संस्थान प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम और एमडीडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत लगातार आईएएस और पीसीएस लेवल पर तबादलों को लेकर फैसले कर रहे हैं। बता दें कि डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट अपर सचिव मुख्यमंत्री सूचना राजस्व खनन खाद्य प्रसंस्करण निदेशक खनन निदेशक और सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top