Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने अहम टास्क के लिए महिला पुलिसकर्मियों को किया टीम में शामिल,300 पुलिसकर्मी रवाना

Ad

हल्द्वानी: कावड़ मेले में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस फोर्स भी अपना योगदान देगी। हरिद्वार में दो साल के बाद कावड़ याक्षा को शुरू किया गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप के वजह से पिछले दो साल कावड यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। 2 साल कोविड काल के बाद कांवड़ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश पर नैनीताल जिले से 300 पुलिसकर्मियों को हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए तैनाती दी गई है। नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए रिलीव कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल से कांवड़ मेले के लिए एक एडिशनल एसपी, चार पुलिस क्षेत्राधिकारी, दो पुलिस इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर, 4 लेडी सब इंस्पेक्टर ,200 पुलिस कॉन्स्टेबल, 30 महिला कॉन्स्टेबल के अलावा यातायात की फोर्स अलग से भेजी गई है। एसएसपी ने कहा कि मॉनसून सीजन के दौरान आपदा की कई जगहों पर संभावना बनी हुई है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर भी रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top