Uttarakhand News

प्रदीप के मुरीद हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ, बोले सपना पूरा करने की करेंगे कोशिश

Ad

हल्द्वानी: नोएडा की सड़कों पर दौड़ने वाले प्रदीप मेहरा (satish dua on pradeep mehra) ने पूरे देश की निगाह अपनी ओर कर दी है। इस बार युवा इंटरनेट पर वारयल जरूर हुआ लेकिन उसकी हरकत में सोशल मीडिया पर छाने जैसा कुछ नहीं था। हम उस दौर की बात कर रहे हैं जब लोग इंटरनेट पर छाने के लिए कुछ भी करते हैं और उदाहरण देंगे तो पूरा आर्टिकल उसी से भर जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदीप के जुनून और जज्बे को सलाम केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का हर वो शख्स कर रहा है, जिसने उसका रात में दौड़ने वाला वीडियो देखा। प्रदीप के वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि वह अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उनकी मां बीमार हैं और पिता किसानी करते हैं। वह देर रात दौड़कर घर जाते हैं और ताकि सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यास भी हो जाए।

अल्मोड़ा जिले के रहने वाले प्रदीप मेहरा की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के बाद दिल्ली सरकार भी मदद के लिए आगे आई है। इस बीच रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ( Satish Dua on Tweet) ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदीप को सेना भर्ती हेतु तैयार करने के लिए कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल, पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता से बात की है। वह चाहते हैं कि प्रदीप अपना सपना पूरा जरूर करें।

बता दें कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ को सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के लिए जाना जाता है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदीप का जज्बा कमाल का है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top