Uttarakhand News

गढ़वाल और कुमाऊं की दूरी होगी कम, 30 किमी लंबी सुरंग का बनाया गया है प्लान !

Ad

Chamoli: Pithoragarh Tunnel Project: चमोली और पिथौरागढ़ की दूरी कम हो सकती है। इसकों लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्लान बनाया है। इस संबंध में उन्होंने कुछ दिन पहले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंड़ी देने का आग्रह किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लान पर गौर करें तो पिथौरागढ़ से चमोली के बीच 30 किमी लंबी टनल बनने से लोगों को बहुत फायदा होगा। मिलम से लप्थल तक 30 किमी लंबी टनल का निर्माण होने से पिथौरागढ़ की जोहार घाटी चमोली के लप्थल क्षेत्र से जुड़ जाएगी।

इसके अलावा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के जौलिंगकांग व्यास घाटी से बेदांग के बीच पांच किमी लंबी टनल का निर्माण करने के साथ ही बेदांग से गो व सिपु तक 20 किमी लंबी सड़क बनाने का भी अनुरोध किया। इससे जौलिंगकांग व बेदांग की दूरी 161 किमी कम होगी। सिपु से तोला के बीच लगभग 22 किमी लंबी टनल बनती है तो दारमा वैली तथा जोहार वैली आपस में जुड़ जाएंगी। इन तीन टनल परियोजनाओं व 20 किमी सड़क बन जाने से जौलिंगकांग से लप्थल की दूरी लगभग 42 किमी रह जाएगी, जो कि अभी 490 किमी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top