Nainital-Haldwani News

कुमाऊं यूनिवर्सिटी उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ सरकारी विश्वविद्यालय की सूची में शामिल

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड धीरे धीरे विकास की ओर बढ़ रहा है। राज्य शिक्षा हब के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है। इसी दिशा में एक अच्छी खबर उत्तराखण्ड में पढ़ने वालों के लिए आई है। राज्य की सबसे पुराने विश्वविद्यालय में से एक कुमाऊं विश्वविद्यालय नॉर्थ इंडिया के सबसे अच्छे सरकारी विश्वविद्यालय की सूची में स्थान बनाने में कामयाब हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

यूएसए की मीडिया कंपनी बर्कशायर ने वर्ष 2018 में भारत के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के चयन को लेकर सर्वे कराया था। इस सर्वे में सामने बेस्ट विश्वविद्यालयों में कुमाऊं विश्वविद्यालय भी शामिल है। इसी संस्था की ओर से कुमाऊं विवि को एशिया के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान 2019 के लिए भी चयनित किया गया है। इसको लेकर सितंबर माह में बैंकॉक में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार देर शाम ये खबर सामने आई, जिसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय का हिस्सा रहे लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया।

बता दें कि इससे पहले भी विवि को शिक्षण उपलब्धियों के लिए कई सम्मान दिए जा चुके हैं। जानकारी देते चले कि इससे पहले पिछले साल इंडिया टुडे की ओर से कराए गए सर्वे में विवि ने 32वां तथा क्यूएस रैंकिंग में ब्रिक्स देशों के विश्वविद्यालयों की सूची में 350वां स्थान हासिल किया था।

इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. डीके नौडियाल ने विश्वविद्यालय की टीम समेत छात्र छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कई चुनोतियों के बावजूद विश्विद्यालय प्रगति के पथ पर है। यह विवि के शिक्षक और कर्मचारियों की मेहनत तथा लगन का ही नतीजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top