Uttarakhand News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे देहरादून, कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात

Ad

हल्द्वानी: कुछ देर पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में एक बार फिर सीएम बदलने वाला है। 10 मार्च को मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत जल्द इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दे दिया है। अगले सीएम को लेकर जल्द मंथन शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को शनिवार को विधानमंडल बैठक हो सकती है। कुछ देर पहले ही खबर सामने आई थी कि तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा था। अभी अभी अपडेट सामने आया है कि सीएम देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रात 9.30 बजे सीएम राज्यपाल से मिल सकते हैं। केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि तीरथ सिंह रावत पिछले तीन दिनों से दिल्ली में थे। उनके दौरे की शुरू में ही कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ बड़ा होने वाला है। उन्हें 10 सितम्बर तक विधानसभा सदस्य बनना था। इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना पड़ता।

 उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं लेकिन कोरोना महामारी को लेकर फ़िलहाल उपचुनाव पर चुनाव आयोग की रोक है। अगर तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा मंजूर होता है तो पांच साल के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री राज्य को मिलेगा। नए मुख्यमंत्री की रेस में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत और विधायक पुष्कर धामी का नाम चल रहा है। बता दें कि रामनगर में चिंतन शिविर के बाद ऐसा फैसला होगा, किसी ने सोचा नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top