Uttarakhand News

उत्तराखंड में पहली बार, 18 पीसीएस अधिकारी बनेंगे IAS ऑफिसर, पूरी लिस्ट देखें

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के 18 पीसीएस अधिकारी जल्द आईएएस होंगे। नए आदेश के अनुसार 12 अगस्त को PCS अधिकारियो की आईएएस में डीपीसी हो जाएगी। राज्य में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों की यह पहली डीपीसी होगी। वैसे राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया था लेकिन कुछ दस्वावेजों की वजह से तारीख आगे बढ़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कामठान व रवनीत चीमा। पीसीएस डॉ.सिंह राठौर व श्रद्धा जोशी के सेवा से इस्तीफा देने से उनके जूनियर झरना कामठान और रवनीत चीमा अब आईएएस ऑफिसर बन जाएंगे।

प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद था। यह मामला लगभग 12 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा। सुप्रीम कोर्ट के सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता का लाभ देने के आदेश के बाद उत्तराखंड में यह प्रमोशन हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top