Uttarakhand News

मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी किया अपडेट

Ad

Uttarakhand weather: Rainfall : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और सड़कों में पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज 14 जुलाई को प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।  ( Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार 14 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है।  ( Yellow alert issued in uttarakhand )

17 जुलाई तक हो सकती है बारिश

आने वाले दिनों की बात करें तो 17 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की यही स्थिति रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मानसून की बारिश से भले ही गर्मी से राहत मिल गई हो लेकिन बारिश रुकने के बाद धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। लगातार बारिश होने के बाद ही उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। ( Uttarakhand weather updates )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top