Rudraprayag News

ये देवों का चमत्कार है.. मुंबई में कामयाबी के लिए चारधाम पहुंच रहे हैं फिल्मी सितारे

Ad

Uttarakhand Chardham Yatra and Bollywood Stars: पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड को लेकर पूरी दुनिया की सोच बदली है। देवभूमि अध्यात्म की धरती है और ये बात माने पूरे विश्व ने स्वीकार ली है। यही वजह है कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फिल्म की कामयाबी और परिवार की शांति के लिए चारधाम दर्शन के लिए पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

कंगना राणावत के बाद रानी मुखर्जी ने केदारनाथ बाबा का आर्शीवाद लिया। इसके अब अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचीं थीं। केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। जैकलीन ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्हें मंदिर समिति ने धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की।

चारधाम में श्रद्धालुओं ने इस साल नया इतिहास रच दिया है। इस सीजन में अब तक रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पचास लाख के पार चली गई है।  चार धाम में हो रही बर्फबारी और बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बना हुआ है। 

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। मौजूदा समय में रिकॉर्ड स्तर पर यात्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।  चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17.08 लाख, बदरीनाथ में 15.90 लाख, गंगोत्री में 08.46 लाख, यमुनोत्री में 06.94 लाख, हेमकुंड साहिब में 01.77 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top