Uttarakhand News

अब Amazon में भी मिलेगा पहाड़ी झंगोरा, उत्तराखंड के उत्पादों की बढ़ रही है डिमांड

Ad

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के अंतर्गत पहाड़ी झंगोरा को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का शुभारंभ उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड के माध्यम से अब उत्तराखंड के उत्पाद ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे राज्य के बाहर रह रहे लोग भी इन उत्पादों को खरीद सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और नागरिकों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

झंगोरा एक पौष्टिक आहार है जिसे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में खासा पसंद किया जाता है। इसका उपयोग कई व्यंजनों जैसे छंछिया, खीर और भात में किया जाता है। इसे औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है और इसे ‘इंडियन बार्नयार्ड मिलेट’ के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अलग-अलग नामों से प्रचलित है, जैसे तमिल में ‘कुथिरवली’, कन्नड़ में ‘उधलु’, और बंगाली में ‘श्यामक’। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

झंगोरा का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार लाने और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक होते हैं। साथ ही, झंगोरा में कम कार्बोहाइड्रेट होने के कारण इसे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड के रूप में जाना जाता है, जो ब्लड शुगर और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी होता है। इसके अलावा, यह ग्लूटेन फ्री अनाज है, जो सीलिएक डिजीज और ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी झंगोरा बेहद पसंद था, और आज यह पहाड़ी अनाज कई बड़े रेस्तरां में महंगे दामों पर बिक रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top