Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के ‘भाई जी’ की यूरोप यात्रा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी करेंगे मुलाकात

Ad

हल्द्वानी: भारतीय संस्कृति एवम सनातन धर्म प्रचार के लिए ‘भाई जी’ लंदन एवं यूरोप के अन्य मुख्य शहरों में 20 मार्च को चार महीने के प्रवास पर जा रहे हैं। हरि: शरणम ‘जन’ प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास ‘भाईजी’ भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित यात्रा में इस बार वहाँ के स्थानीय युवाओं के मध्य अनेक स्थानों में सम्बोधन भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा ब्रिटेन एवं यूरोप के अन्य शहरों में सत्संग व प्रवचन भी आयोजित किये जाएँगे।भाईजी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा भी लंदन स्थित भारतीय दूतावास को उनकी धर्म प्रचार यात्रा का सन्देश भेजा गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से अप्रैल के आखिरी सप्ताह में उनकी भेंट सुनिश्चित हुई है। ब्रिटेन में रह रहे कुमाऊँ के अनेक परिवार भी भाईजी के संपर्क में हैं, जिनके माध्यम से कुमाऊँ के देवता गोल्ज्यू, कुमाउँनी संस्कृति का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। इससे पूर्व में भी भाईजी अनेक राष्ट्रों में पहुँचकर धर्म प्रचार कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top