Haridwar News

उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण

Ad

VandanaKatariya : PresidentBhavan : IndependenceDay : HockeyIndia : UttarakhandNews : हरिद्वार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वंदना कटारिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इस खबर से उनके परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजा गया निमंत्रण पत्र उनके हरिद्वार स्थित घर पहुंचा। उस समय वंदना प्रशिक्षण कार्य के सिलसिले में मुंबई में थीं। परिवार ने उन्हें फोन पर इस सम्मान की जानकारी दी।

वंदना के परिजनों ने इसे पूरे परिवार हरिद्वार और उत्तराखंड के लिए गर्व का पल बताया। उनका कहना है कि देश के सर्वोच्च स्तर पर मिला यह सम्मान वंदना के लंबे खेल करियर और भारतीय हॉकी में उनके योगदान की पहचान है।

वंदना कटारिया पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले चुकी हैं। फिलहाल वह युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में जुटी हैं ताकि आने वाले समय में भारत को नई प्रतिभाएं मिल सकें।

वंदना भारतीय महिला हॉकी की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली वह पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनका शामिल होना उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top