Uttarakhand News

उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक ने भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए खुद खाया मिड डे मील

Ad

देहरादून: राजधानी देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और शिक्षा महानिदेशक राजधानी में दून से सटे ग्रामीण इलाकों और एमडीडीए बोर्ड में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का संबंधित इलाकों में जायजा लेने पहुंचे। इसके साथ उनकी पूरी टीम और कई वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता भी मौजूद रहे। इस दौरान सबसे खास नजारा सोडा सरोली स्थित एक सरकारी विद्यालय में नजर नजर आया, जहां महानिदेशक के रूप में बंशीधर तिवारी बच्चों के साथ बच्चों के लिए पकाए गए मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए साथ ही भोजन करते नजर आए। ये नजारा देख हर कोई बेहद अचंभित दिखा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top