Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड पहुंचने वाली पर्यटक इलेक्ट्रिक कार से कर सकेंगे मगरमच्छों का दीदार,सफारी होगी शुरू

Ad

खटीमा: मगरमच्छों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सीमा से सटे खटीमा में उत्तराखंड की पहली मगरमच्छ सफारी बनाई जाएगी। वन विभाग खटीमा की सुरई रेंज के खकरा नाले में बहुत जल्द ही 2 किलोमीटर छेत्र में क्रोकोडाइल सफारी बनाये जाने का काम शुरू होने जा रहा है। क्रोकोडाइल सफारी के फर्स्ट फेज में वन विभाग काफी तेजी से काम कर रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटन को बढ़ावा देनेके उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी और वन विभाग के डीएफओ ने चर्चा की। सुरई रेंज वनों और वन्य जीवों से भरा है।इसे पर्यटन हब बनाये जाने के लिए विधायक धामी और वन विभाग गंभीर है। डीएफओ पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर उतरने वाला है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2021,आनें वाली है बंपर भर्तियां

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला के साथ एक करोड़ की ठगी,युवक ने बेच दिया घर,ऐसे खुला मामला

उत्तराखंड के कुमाऊं में तराई का खटीमा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से लगा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग की राज्य सीमा से सटी सुरई रेंज के ककराह नाले में मगरमच्छों की संख्या अधिक है। वन विभाग की गणना में खुलासा हुआ था कि नाले में करीब सौ से अधिक मगरमच्छ हैं। डीएफओ ने बताया कि खकरा नाले के दोनों तरफ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की जाएगी।

दो किलोमीटर के क्षेत्र में विकसित होने वाले क्रोकोडाइल सफारी क्षेत्र में पर्यटकों के लिए खकरा के किनारे से इलेक्ट्रिक कार भी दौड़ेगी जो पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह तक इन क्रोकोडाइल को दिखाते हुए जाएगी। इससे पर्यटकों को जंगल मे क्रोकोडाइल सफारी में घूमने का अवसर मिलेगा वहीं राजस्व की भी प्राप्ति होगी।

इसके अलावा विभाग पर्यटकों को क्रोकोडाइल के बारे में भी जानकारी देगा। क्रोकोडाइल सफारी क्षेत्र में जाड़ों में धूप खिलने पर सुबह से ही सैकड़ों मगरमच्छ इस खकरा नाले के किनारे आकर बैठ जाते हैं, जिसे साफ तौर पर देखा जा सकता है. पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कार्य योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़े:अज्ञात वाहन ने अल्मोड़ा निवासी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत,बेटे की हालत गंभीर

यह भी पढ़े:नाबालिग को पसंद नहीं आया दूल्हा तो बरेली से पहुंच गई हरिद्वार, पड़ोसी पर लगा अपहरण का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top