Dehradun News

आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

AYUSH medicine
Ad

Ayush Award Ceremony :  Ayush Ratna Award :  Best Ayurvedic Doctor : Mumbai Ayush Summit : Uttarakhand News : Ayurveda : Uttarakhand News : उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य के दो वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित 8th Ancient and Modern Healing National Ayush Summit and Award Ceremony में डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को “आयुष रत्न अवार्ड”, जबकि डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव को “बेस्ट आयुर्वेद चिकित्सक अवार्ड” से नवाजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नेशनल आयुष केयर एसोसिएशन (नाका) पटना (बिहार), आयुषवे फाउंडेशन बिहार तथा आयुष कॉलेज एंड हॉस्पिटल पटना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में देशभर से आए आयुष चिकित्सकों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर डॉ० सुधीर कुमार, सेक्रेटरी बी० कुमार तथा आयुषवे फाउंडेशन के फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ० पी० पुष्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और अन्य आयुष पद्धतियों पर आधारित विचार-विमर्श भी हुआ।

राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव को उनके परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मान न केवल दोनों चिकित्सकों की वर्षों की सेवा और समर्पण का प्रतीक है…बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति बढ़ते विश्वास को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top