Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड का लाल बना देश का गर्व, मुशाहिद अली को वीरता पुरस्कार

Mushahid Ali
Ad

CRPF Brave Soldier | Mushahid Ali Award | President Gallantry Award | Uttarakhand Pride | Khateema Hero : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक गर्व की खबर सामने आई है। यहां के निवासी और Central Reserve Police Force के जवान मुशाहिद अली को उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मुशाहिद अली ने बिहार-औरंगाबाद बॉर्डर के चकरबंदा क्षेत्र में चलाए गए  सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन (शैडो) के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने तीन नक्सलियों को मार गिराया था…जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

खटीमा के इस्लामनगर निवासी मुशाहिद अली वर्ष 2014 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उन्होंने देश के कई संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्तमान में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात हैं। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।

इस सम्मान की घोषणा Republic Day 2025 के मौके पर की गई थी। बाद में 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली में आयोजित ‘शौर्य दिवस’ कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिदेशक Gyanendra Pratap Singh द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

मुशाहिद अली की इस उपलब्धि से उनके परिवार, दोस्तों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी वीरता की कहानी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top