Nainital-Haldwani News

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तैयार नैनीताल टीम, रवाना होने से पहले फैंस बोले ऑल द बेस्ट

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को अंडर-16 नैनीताल जिला टीम का अभ्यास कैंप खत्म हुआ। टीम रविवार को देहरादून में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना होगी। इस टूर्नामेंट के माध्यम से राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। बरेली रोड स्थित हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी में  कैंप समापन के मौके पर नैनीताल क्रिकेट टीम के कॉर्डिनेटर दान सिंह भंडारी ने टीम को नैनीताल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर टीम की ऑफिसियल जर्सी भी लांच की गई और ग्रुप फोटो हुई। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के सदस्य मोहन सिंह बोरा, अश्वनी सिंह, कोच दान सिंह कन्याल, बंशी बिष्ट, महेंद्र बिष्ट इंद्र जैठा ( टीम प्रबंधक), अनूप जखमोला, किशोर भंडारी, सुरेंद्र कोरंगा, विनय जोशी, नरेंद्र मेहरा आदि मौजूद थे। टीम की किट  नैकुचियाताल स्थित दि लैक रिजॉर्ट द्वारा स्पोंसर की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

nainital district team under-16

बता दें कि नैनीताल टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को चंपावत के खिलाफ करेगी। उसके बाद टीम का सामना 26 को रुद्रप्रयाग और 27 को टिहरी से होगा। ग्रुप में टॉप रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी जो 28 सितंबर से शुरू होंगे।

nainital district team under-16

नैनीताल अंडर-16 टीम इस प्रकार है- मनीष रौतेला (कप्तान), अटल पलडिया (उपकप्तान), दिव्यम रावत, युवराज सिंह, भावेश रावत, दिव्य प्रताप सिंह मल, उदित प्रताप सिंह तोमर, अभिषेक पिल्खवाल, गौरव अधिकारी, लोकेश सिंह खड़ायत, ललित नगारी, वंश तिवारी, आरुष मलकानी और मोहम्मद तौकीर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top