Nainital-Haldwani News

श्रीलंका दौरे से पहले हल्द्वानी पहुंचे इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान आर्यन जुयाल

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट और उत्तराखण्ड का रिश्ता गहरा होता जा रहा है। पिछले कुछ वक्त से उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर अपना परचम लहराया है। ऋषभ पंत, मनीष पांडे, आर्यन जुयाल, कमलेश नगरकोटी और अनुज रावत जैसे खिलाड़ियों ने दिखाया है कि देवभूमि क्रिकेट प्रतिभा के लिए भी धनी है। अंडर-19 वनडे टीम की कमान मिलने के बाद आर्यन जुयाल हल्द्वानी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पूरे उत्तराखण्ड को बीसीसीआई मान्यता मिलने की बधाई दी। आर्यन ने कहा कि कप्तानी मेरे लिए एक जिम्मेदारी है और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं इसे अच्छे से निभाऊं। उन्होंने कहा क्रिकेट का मैदान हर दिन चैलेंज देता है और श्रीलंका दौरे के लिए मुझे ये मिला है। अपनी तैयारियों पर उन्होंने कहा कि हर दौरे से पहले तैयारी कंडीशन को देखकर की जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीलंका की पिचे भारत से ज्यादा भिन्न नहीं होती है और मैं उसी में काम कर रहा हूं। वहीं अगर पूरे साल आप क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहते हो तो फिटनेस पर भी ध्यान देना जरूरी है। भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वो मेरे प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मुझे मौके मिल रहे है मुझे उन्होंने भुनाने की जरूरत है,अगर मैं उसमें कामयाब होता हूं तो बड़े स्तर पर खेलना का मौका मिलेगा। क्रिकेट में आप कभी बहाने नहीं बना सकते हो। बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम को 11 जुलाई से 11 अगस्त श्रीलंका दौरे पर होगी। वनडे के अलावा टेस्ट के लिए रामनगर के अनुज रावत को टीम का कप्तान बनाया गया है।

आर्यन के साथ उनके कोच रवि नेगी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अभी आर्यन सिख रहा है। वो धीरे-धीरे बड़े स्तर पर पहुंचेगा। अंडर-19 टीम की कमान मिलना एक बड़ी बात है लेकिन हम केवल उसमें संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा हम एक गोल (टीम इंडिया) के लिए पिछले 8-10 साल से मेहनत कर रहे है। आर्यन ने जिस उम्र में क्रिकेट को समझना शुरू किया था तब कई खिलाड़ी खेलना शुरू करते हैं। हर खिलाड़ी की खेल को लेकर अपनी-अपनी अप्रोच होती है। अभी हमें काफी लंबा समय तय करना है और आर्यन की मेहनत उसे नीली जर्सी तक जरूर पहुंचाएगी।

Image may contain: 3 people, including Negi S Ravi

उत्तराखण्ड क्रिकेट को मान्यता मिलने के पर उन्होंने अब खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका है। कोच के रूप में हमारे लिए भी दवाब कम हुआ है क्योंकि बिना मान्यता के आपको मेहनत कर दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन अब हालात बदलेंगे। राज्य क्रिकेट अब प्लानिंग के साथ आगे बढ़ सकेगा। कोच रवि नेगी ने शिक्षा मंत्री व खेल मंत्री अरविंद पांडे का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी मान्यता को लेकर लगातार बीसीसीआई के संपर्क में थे और खिलाड़ियों के अलावा उनकी मेहनत के बदलौत राज्य को मान्यता मिली है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आने वाले सीजन के लिए धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top