Sports News

उत्तराखण्ड की दूसरी हार से फैंस निराश,गोवा ने 8 विकेट से धोया

Ad

हल्द्वानी: सीनियर टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस को उम्मीद थी कि जूनियर टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा। अंडर-23 उत्तराखण्ड टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। उत्तराखण्ड को अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी में गोवा ने उत्तराखंड को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखण्ड पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई।

टीम मात्र 164 रनों पर सिमट गई। उत्तराखण्ड की ओर से अवनीश ने 78 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत टीम 150 से पार पहुंच पाई। इसके अलावा उत्तराखण्ड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। विजय शर्मा 6, हिमांशु बिष्ट 1, हर्मन सिंह शून्य, अग्रिम तिवारी 1, प्रदीप चमोली 2, निखिल कोहली शून्य पर आउट हो गए। पूरी टीम 38.5 ओर में 164 रन ही बना सकी। गोवा की ओर से गेंदबाजी में  धीरज यादव ने 4, निखिल सुरलकेर ने 3, विशंबर, वेदांत नायक ने एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की शुरुआत अच्छी नहीं हुई लेकिन इशान गडेकर और कश्यप उदय कुमार की मजबूत साझेदारी ने उत्तराखण्ड को मुकाबले से बाहर कर दिया। दोनों ने शानदार फिप्टी जमाई। कश्यप 59 के स्कोर पर आउट हुए। इशान ने 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।  उत्तराखंड की तरफ से अग्रिम तिवारी, आर्यन शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top