Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के ऋषभ पंत की प्रतिभा को ICC का सलाम, दिया ये खास सम्मान

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से बड़ी कामयाबी प्राप्त की है। रुड़की के रहने वाले इस बल्लेबाज की कामयाबी ने देश के अलावा उत्तराखण्ड का नाम भी रोशन किया है। इस खिलाड़ी को पूरा क्रिकेट जगत भारत का अगला धोनी करार दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंत ने अपने प्रदर्शन से काफी हद तक साबित भी किया है कि वो भारतीय टीम को आगें ले जाने का माद्दा रखते हैं। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। उनके इस प्रदर्शन से आईसीसी भी प्रभावित हुआ है। पंत को आइसीसी ने आइसीसी मैन्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर 2018 के अवॉर्ड से नवाज़ा। इतना ही नहीं उन्हें ICC 2018 की टेस्ट टीम में चुना गया।

नौ टेस्‍ट में ही ऋषभ पंत  दो शतक और दो अर्धशतक जमा चुके हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्‍न हुई चार टेस्‍ट की सीरीज में पंत ने विकेटकीपिंग के अलावा बल्‍लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वे चेतेश्‍वर पुजारा के बाद टेस्‍ट सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे थे। पंत का टेस्‍ट में बल्‍न्‍लेबाजी औसत 49.71 का है और नाबाद 159 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर है। तीन वनडे में पंत ने 41 और 10 टी20 इंटरनेशनल में 157 रन बनाए हैं।

बाएं हाथ से बल्‍लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत इंग्‍लैंड में टेस्‍ट शतक जमाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान एडिलेड टेस्‍ट में पंत ने 11 कैच लेकर किसी एक मैच में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

पंत के अलावा दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और इंग्‍लैंड के जैक रसेल ही विकेटकीपर के तौर पर यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। आईसीसी अवार्ड्स में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ICC का  वनडे तथा टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। इसके साथ ही विराट को क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top