Uttarakhand News

वनडे के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Ad

हल्द्वानी: नए सीजन के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम तैयार है। विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे 2019-20) के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड ने पहले 4 वनडे के लिए 15 सदस्यीय टीम की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हो रहा है। उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम 25 सितंबर को चंड़ीगढ़ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। बात पिछले सीजन भी टीम उत्तराखण्ड का प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन बिहार के हाथों मिली हार के चलते टीम नॉक आउट में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार टीम तैयार है और टीम की कमान भारत को साल 2012 में अंडर-19 विश्कप जीताने वाले उन्मुक्त चंद को सौंपी गई है।

पहले 4 वनडे के लिए उत्तराखण्ड की टीम इस प्रकार है-

  1. उन्मुक्त चंद ( कप्तान)

  2. तन्मय श्रीवास्तव

  3. करणवीर कौशल 

  4. वैभव पवार

  5. अवनिश सुधा

  6. तनुष गुसाई

  7. सौरभ रावत

  8. दीपक धपोला

  9. राहिल एस शाह

  10. मयंक मिश्रा

  11. आदित्य सेठी

  12. दिक्षांशु नेगी

  13. आषिश चौधरी

  14. सन्नी राणा

  15. धनराज शर्मा

इसके अलावा 6 खिलाड़ियों को स्टेंड बाई में भी रखा गया है-

  1. प्रदीप चमोली

  2. हर्षित बिष्ट

  3. आर्यन सेठी

  4. अक्श मधवाल

  5. वैभव भट्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top