Nainital-Haldwani News

खुशखबरी, उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम घोषित, हल्द्वानी के इन खिलाड़ियों को मिली जगह

हल्द्वानी: वनडे के बाद डेज़ मुकाबलों के लिए उत्तराखण्ड अंडर-19 का ऐलान हो गया है। कूच बिहार ट्रॉफी के पहले तीन मुकाबले के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सीईओ अमृत माधुर ने लिस्ट जारी की है। अंडर-19 टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके अलावा 6 खिलाड़ियों को स्टेंडबाई में रखा गया है। हल्द्वानी के कुशाग्र मेलकानी ( हिमालयन क्रिकेट एकेडमी),मनमोहन सिंह मेहरा ( निंबस क्रिकेट एकेडमी देहरादून) और कमल कन्याल ( कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी) टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दोनों वनडे टीम का भी हिस्सा थे।

कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तराखण्ड के 15 खिलाड़ी

  • अखिल सिंह रावत ( कप्तान/विकेटकीपर
  • गौरव जोशी ( उप्कप्तान)
  • अभिनव भट्ट
  • कुनालवीर सिंह
  • एकलव्य गुप्ता
  • कुशाग्र मेलकानी
  • कमल सिंह कन्याल
  • मनमोहन सिंह मेहरा
  • अनमोल शाह
  • मोहित कुमार
  • गौरव चौधरी
  • इरफान अली
  • देवेंद्र सिंह बोरा
  • अंकित मनोरी
  • रविंद्र सिंह नेगी

स्टेंडबाई में शामिल 6 खिलाड़ियों के नाम

  1. गौरव नेगी
  2. देवेश जोशी
  3. प्रशांत चौहान
  4. सत्यम बलिया
  5. रोहन भंडारी
  6. अक्षय चौहान

स्पॉर्ट स्टाफ

  • पी कृष्ण कुमार (हेड कोच)
  • ध्रुव सिंह ( सहायक कोच)
  • तेजवीर सिंह( ट्रेनर)
  • आशीष जैन ( फिजियो)
  • पीयूष कुमार ( वीडियो एनालिस्ट)
  • नवनीत कुमार (टीम मैनेजर)
To Top