News

क्रिकेट फैंस का सपना हुआ सच, मैदान पर उतर गई टीम उत्तराखंड

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार का दिन उत्तराखण्ड निवासियों के खास रहने वाला है। राज्य की टीम पहली बार घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले रही है। टीम गुरुवार सुबह 9 बजे बिहार के खिलाफ अपने विजय हजारे अभियान का आगाज करेगी। राज्य गठन के बाद से उत्तराखण्ड क्रिकेट बीसीसीआई से मान्यता का मिलने का संघर्ष कर रहा था। अब उत्तराखण्ड टीम क्रिकेट के नए युग की शुरूआत करने के लिए तैयार है। उत्तराखण्ड और बिहार का मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। बिहार ने अपने पहले मुकाबले में नागालैंड को 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले को क्रिकेट की सबसे बड़ी वेबसाइट क्रिकेटबज़ व बीसीसीआई टीवी में देखा जा सकता है। बता दे कि नॉक आउट मुकाबलों से  विजय हजारे ट्रॉफी का प्रसारण किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मैच का स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उत्तराखण्ड टीम के पहले मैच से हल्द्वानी में क्रिकेटफैंस खासा उत्साहित है। उन्होंने बताया कि हम पिछले दो दशकों से अपनी टीम को क्रिकेट के मैदान पर देखने का इंजतार कर रहे है। हम चाहते है कि टीम शानदार प्रदर्शन करें और अपना हुनर लोगों के सामने पेश करें। हार जीत हर मुकाबले का अंग होता है लेकिन किस तरह मैच खेला जाता है वो जरूरी है। वहीं हल्द्वानी के सौरभ रावत और वैभव भट्ट टीम उत्तराखण्ड का हिस्सा है।

इस रंग में दिखाई देगी अपने पहाड़ की टीम, कल से शुरू होगा राज्य क्रिकेट का नया दौर

उत्तराखण्ड टीम की कमान दिल्ली के लिए सालों तक शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर रजत भाटिया के कंधों पर है। इसके अलावा विनीत सक्सेना (उपकप्तान), और मलोलन रंगराजन को भी घरेलू क्रिकेट का खासा अनुभव है। सौरभ रावत भी उडीसा के लिए रणजी में शिरकत कर चुके हैं।

 

उत्तराखण्ड टीम से लोगों को खासा उम्मीदें इसलिए भी है क्योंकि मान्यता ना होने के बाद कई खिलाड़ियों ने दूसरे स्टेट से खेलते हुए अपने व राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ की प्रतिभा को मंच की दरकार है। प्रतिभा को प्रदर्शन में कैसे बदला जाता है वो उन्हें अच्छी तरह से आता है। पूरे राज्य को उम्मीद है कि उत्तराखण्ड टीम अपने पहले अभियान में शानदार प्रदर्शन करेगी।

ASIA CUP 2018 : टीम इंडिया के सामने बेबस पाकिस्तान, 8 विकेट से रौंदा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top